रांची।महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 विश्वकप जीता,विश्वकप जीता और चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की।क्रिकेट की दुनिया में धोनी ने बड़ा मुकाम हासिल किया।ये सब मेहनत और लगन की वजह से धोनी को मिला।धोनी पर एक देवी का भी आशीर्वाद रहा जिसे खुद धोनी मानते हैं।देवड़ी माता मंदिर में अकसर धोनी माथा टेकने पहुंचते हैं।





रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों राजधानी रांची में हैं।अगर धोनी शहर में हैं तो मां देवड़ी के दरबार में जरूर जाते हैं।मंगलवार को धोनी अपने दोस्तों के साथ देवड़ी माता के दरबार में पहुंचे।धोनी ने देवड़ी मंदिर में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की।देवड़ी मंदिर के पुजारी मनोज पांडे ने विशेष तौर पर पूजा करवाई।





धोनी जब देवड़ी मंदिर पहुंचे तो वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मां देवड़ी के दरबार में पहुंचे प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे।धोनी ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और आम लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई।





बता दे कि रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी का मां देवड़ी से अनोखा रिश्ता है।धोनी जब भी राजधानी रांची में होते हैं तो वह बिना देवड़ी मां के दरबार में माथा टेके रांची से वापस नहीं लौटते हैं। बताया जाता है कि मां देवड़ी के आशीर्वाद से ही धोनी ने विश्व में नाम कमाया है।





बताते चलें कि रांची टाटा रोड पर तमाड़ थाना क्षेत्र में मां देवड़ी का मंदिर लगभग 700 साल से अधिक पुराना है।इस मंदिर का निर्माण कब और कैसे हुआ यह आज तक रहस्य बना हुआ है।इस मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा की 16 भुजाएं हैं।जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मंदिर में मां के सामने मुराद लेकर पहुंचता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।