प्रतिनिधि,पाटन। जिले की पाटन प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर लोहिया चौक में आगामी 25 फरवरी को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा ।उक्त जानकारी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने दी है। आज कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए मंदिर प्रांगण में तैयारी समिति की बैठक आयोजित हुई ।जिसमें कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।





इस अवसर पर समाजसेवी शिव शंकर प्रसाद ,मुक्तेश्वर पांडे , पंचम कुमार दुबे, रिंकी प्रसाद, रामप्रवेश प्रसाद उर्फ टूनुराज, विनय प्रसाद, अशोक सोनी , सुरेंद्र प्रसाद रजक, अभिषेक कुमार सिह , सुरेश कुमार पानडेय के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया दिनांक 25 फरवरी से 4 मार्च तक शिवपुराण की कथा राजेंद्रा चार्य जी महाराज के द्वारा संपन्न होगी।