वाराणसी।देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी से गुरूवार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व देश की राजधानी दिल्ली और नागपुर तक निशाना साधा।देश और प्रदेश में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अगुवाई में शास्त्री घाट पर धरना प्रदर्शन हुआ। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा ने जो देश और प्रदेश की जनता से वादा किया था उस वादे से वो मुकर गई हैं। राजभर ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम महंगाई को कम करेंगे। गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था अब वो 900 रुपये में मिलता है।पेट्रोल 60 से 100 रुपये का हो गया,डीज़ल 55 से 90 रुपये का हो गया,सरसों का तेल 90 से 200 रुपये का हो गया,अरहर की दाल 60 रुपये से 150 रुपया हो गयी,जो प्लेटफार्म टिकट 3 रुपये का था वो 30 रुपये का हो गया। दूध का पानी का सबका दाम आसमान छू रहा है। आज हम लोग भाजपा को उसका वादा याद कराने के लिए यहां आये हैं।राजभर ने तंज़ कसते हुए कहा कि वादा तेरा वादा, वादे से तेरे मारा गया। सरकार हमारी नहीं सुनेगी तो भाजपा 2022 में गइल।राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रयोगशाला नागपुर में है।वहा पर झूठ बोलना और जुमला बोलना सिखाया जाता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री वही बोलते हैं, जो वहां से सिखाया जाता है।
नागपुर में भाजपा की प्रयोगशाला,जहां सिखाया जाता है जुमलेबाजी और झूठ बोलना:राजभर
नागपुर में भाजपा की प्रयोगशाला,जहां सिखाया जाता है जुमलेबाज़ी और झूठ बोलना:राजभर <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

