नोएडा।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पुरानी हो चुकी गाड़ियों को लेकर ट्रैफिक पुलिस बड़ा कदम उठाने जा रही है।जिन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन खत्म हो चुका है,उन गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस जब्त करेगी।आरटीओ ने लगभग 1.19 लाख पुरानी गाड़ियों के मालिकों को नोटिस भी भेज चुकी है।इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बुधवार से खत्म हो रहा है।इसमें 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल से चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं।





प्राप्त जानकारी के अनुसार 1.19 लाख गाड़ियों में 23 गाड़ियां डीएम ऑफिस, पुलिस कमिश्नकर ऑफिस, जिला कमिश्नर कार्यालय, ट्रेड टैक्स कमिश्नर, परिवार कल्याण विभाग और सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर की हैं।आरटीओ के निशाने पर मुख्य रूप से Z या UP16 Z नंबर से शुरू होने वाली गाड़ियां हैं।ये सभी गाड़ियां 15 साल पुरानी हैं।आज बुधवार को इस नंबर की जो भी गाड़ी सड़क पर नजर आएगी उसे ट्रैफिक पुलिस जब्त कर लेगी।इन 1.19 लाख गाड़ियों के मालिकों को या तो इन गाड़ियों को स्क्रैप करना होगा या दूसरे शहरों में ले जाने के लिए जरूरी अनुमति लेनी होगी।





बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनवरी माह में पुरानी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए चालान काटे गए थे। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर बड़े स्तर पर चालान काटे गए।एक शख्स ने तो बाकायदा सोशल मीडिया पर बताया था कि बीएस-3 पेट्रोल गाड़ी चलाने पर उस पर 20 हजार रुपये का चालान किया गया।बरहाल 12 जनवरी को इस प्रतिबंध को खत्म कर दिया गया था।