प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव सिरमा पंचायत के पंडरिया टोला के जल मीनार सिरमा आंगनबाड़ी के पास जल मीनार और चापनल खराब होने और स्कूल में बच्चों को पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सिरमा पंचायत के मुखिया इस्मत आरा को जानकारी दी गई।





मामले को संज्ञान में लेते हुए सिरमा पंचायत की मुखिया इसमत आरा ने अपने निजी खर्च से खराब पड़े चापाकल की मरम्मत करवा कर फिर से जल मीनार और चापानल से पानी चालू करवाया गया। मौके पर असीम अरशद, खुर्शीद, कमरुद्दीन, जियाउल्लाह, साजिद, हमीद अफसर रजा, आंगनबाड़ी सेविका मसूदा , संजीदा खातून, बहुत सारे ग्रामीण मौजूद थे।