प्रतिनिधि,जमशेदपुर।पटमदा थाना की पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार जेल भेज दिया है। जिसमें आरोपी मंतोष सिंह, कल्लू सिंह और चंदन महतो शामिल है।तीनों ग्राम बाबुपुर, थाना तीन पहाड़, जिला साहिबगंज के रहने वाले हैं।
मामले में बताया जा रहा है कि विगत 13 फरवरी की संध्या 16:15 बजे प्राथमिकी अभियुक्त मंतोष सिंह को पटमदा बाजार स्थित लगने वाले सोमवार हाट बाजार से वादी शंकर मंडल का मोबाइल चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एमजीएम बालीगुमा सुकना बस्ती स्थित उसके किराए के घर से चोरी में शामिल उसके अन्य दोनों साथी को भी धर दबोचा। उनके पास से पटमदा बाजार से चोरी हुए मोबाइल समेत अन्य स्थलों से चोरी के कुल 8 मोबाईल भी बरामद किया गया।





