प्रतिनिधि,पतरातू।क्षेत्र के प्रसिद्ध 34वां शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रत्येक वर्ष की भांति गुरुवार को पतरातू रेलवे डीजल शेड स्थित स्टेडियम में सैकड़ों खेल प्रेमियों के बीच किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीजल शेड स्थित शमशेर जंग के प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुआ। माल्यार्पण करने वालों में मंडल यांत्रिक अभियंता अनुराग, मंडल विद्युत अभियंता अमित कुमार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा 2 के सचिव अजीत कुमार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष आर आर सिंह तथा पतरातू रेलवे डीजल शेड में कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया।
फुटबॉल मैदान में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि एसीएमएस डॉक्टर संजीव कुमार हलधर फ्लैग होस्टिंग कर और मैदान में मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल में किक मार कर विधिवत मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन के प्रथम मैच में रेलवे जूनियर फुटबाल क्लब धनबाद और सीसीएल रांची के बीच शुरू हुआ। वही दोनों टीमों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों टीम के समर्थकों ने खेल के दौरान अपने-अपने टीमों का हौसला अफजाई किया।खेल के निर्णायक के रूप में रेफरी संतोष, छोटू दास, उत्तम कुमार एवं चतुर्थ रेफरी मोहम्मद याकूब हुसैन ने अपने कुशल निर्णय की भूमिका निभाई।
शमशेर जंग फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मुख्य रूप से पी के वर्मा, एच डी दास, एम ओहदार, एम पी मेहता, विवेक कुमार, यू के सिंह, प्रमोद प्रकाश, इंद्रजीत मुंडा, विश्रात ओराव, बी,डी सिंह, एम एम अंसारी, अजय नंद, के एम पाठक, एस के राय, श्यामजीत कुमार, दीपक कुमार, नीरज कुमार द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।





