प्रतिनिधि,मेदिनीनगर ( पलामू )। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक और कार्यकर्ता सम्मेलन झारखंड के रामगढ़ जिला में दिनांक 17-18 जून को संपन्न हुई।बैठक को राष्ट्रीय सचिव डी राजा, भालचंद कांगो, केआर नारायण, नागेंद्र नाथ ओझा, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक,जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने संबोधित किया।बैठक में यह तय किया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव पार्टी 7 सीटों पर लड़ेगी,जिसमें अन्य सीटों सहित पलामू लोक सभा सीट भी पार्टी लड़ेगी।





बैठक को संबोधित करते हुए रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि पलामू लोकसभा सीट पर हमेशा से बाहरी व्यक्तियों का कब्जा रहा है। यह लोकसभा दलितों को प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन अभी तक इस क्षेत्र में दलितों की दशा और दिशा नहीं बदली।वहीं डाल्टनगंज - भंडरिया विधानसभा का भी वही हाल है ।जनप्रतिनिधियों की गरीबी दूर हो गए,लेकिन आम आवाम को अभी तक भोजन वस्त्र आवास शिक्षा और चिकित्सा, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी पलायन करना पड़ता है ।वह पंजाब और हरियाणा चले जाते हैं।सभी जनप्रतिनिधियों ने आम आवाम को उपेक्षित किया है।





श्री तिवारी का मानना है कि पलामू जिले का अगला सांसद पलामू का धरती पुत्र हो।ऐसी परिस्थिति में पार्टी पूरी ताकत के साथ पलामू लोकसभा सीट और विधानसभा सीट की तैयारी जोरों पर प्रारंभ कर दी है। कार्यकर्ता तैयार हो जाए पलामू लोकसभा सीट बाहरी व्यक्तियों के चरागाह का अड्डा हम नहीं बनने देंगे।