प्रतिनिधि, पिपरवार (चतरा)। पिपरवार क्षेत्र के पंचायत सचिवालय में ऑनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार गिरी और संचालन उपेंद्र सिंह ने किया। इस बैठक में गाड़ी के टेंडर में प्रतिस्पर्धा नहीं करने, एक दूसरे का सहयोग करने को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया,जिसमें सर्वसम्मति से गाड़ियों के टेंडर में प्रतिस्पर्धा नहीं करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में रवीन्द्र कुमार सिंह, लिली यादव, शैलेन्द्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, कमलजीत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





