मथुरा।रक्षा बंधन एक ऐसा त्यौहार है जहां हर भाई अपनी बहन से मिले या उनसे राखी बंधवाए बिना दूर नहीं रह सकता लेकिन कोरोना महामारी की वजह से कुछ सालों से ये संभव नहीं हो पा रहा हैं।रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार को भी करोना महामारी ने प्रभावित किया है।हर कोई अपने भाई को राखी बांधने के लिए उसे मेल या कोरियर का सहारा ले रहा हैं।ऐसा ही हाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहनों का हाल है जो अपने भाई को वृंदावन से राखियां भेजी हैं।



वृंदावन में रहने वाली विधवा महिलाएं पीएम मोदी से मिलकर राखी न बांध पाने को लेकर बहुत दुखी हैं।लेकिन विधवा महिलाओं ने अपने आशीर्वाद के साथ 251 राखियां भेजी हैं।सुलभ फाउण्डेशन की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के रंगीन चित्र लगी 251 विशेष राखियां बनाकर प्रधानमंत्री के लिए सुलभ फाउण्डेशन के दिल्ली कार्यालय भेजी गई हैं, जिन्हें उनके स्नेह भरे संदेश के साथ प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचाया जाएगा।विनीता वर्मा ने बताया कि राखियों के साथ ही विधवा महिलाओं ने प्रधानमंत्री को अपने हाथों से ‘वृन्दावन थीम' पर बनाए मास्क भी भेजे हैं, जो उन्हें कोविड के दुष्प्रभाव से बचाए रखेंगे।