पीएम मोदी ने दी गोरखपुर को करोड़ों की सौगात, एम्स समेत 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने दी गोरखपुर को करोड़ों की सौगात,एम्स समेत 3 परियोजना का किया उद्घाटन <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में होने वाला 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में तीन प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर पहुंचे थे।पीएम मोदी ने 9,600 करोड़ रुपये से अधिक के कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में पीएम मोदी ने परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। इनमें लगभग तीन दशकों के बाद एक उर्वरक कारखाने को फिर से खोलना भी शामिल है।
पीएम मोदी ने गोरखपुर में 300 बिस्तरों वाले एम्स और एक क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया। जिसमें एक शोध और परीक्षण प्रयोगशाला भी है। इसके अलावा, पीएम मोदी एक कार्यक्रम को भी संबोधित किए।
आपको बता दें कि 2016 में पीएम द्वारा उर्वरक कारखाने और एम्स दोनों की आधारशिला रखी गई थी। उद्घाटन से पहले, पीएम मोदी ने गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की एक प्रदर्शनी भी देखी और उसके बाद कार्यक्रम में भाग लिया।
जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा हैं, भारतीय जनता पार्टी अपनी चुनावी रणनीतियों को लागू करना शुरू कर दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता आने वाले हफ्तों में राज्य भर में रैलियां करने वाले हैं। इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 403 में से 312 सीटों के बहुमत से जीत हासिल की थी। बीजेपी ने अन्य विपक्षी दलों के बीच समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया था। उत्तर प्रदेश के अलावा, अन्य राज्यों में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर शामिल है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

