वाराणसी।आध्यात्मिक नगरी काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से सम्‍मानित काशी के ट्रॉली चालक मंगल केवट के साथ दुर्व्‍यवहार करने वाले चौकी प्रभारी को डीसीपी काशी ज़ोन ने लाइन हाजिर कर दिया है।मंगल केवट ने मंगलवार को अपने साथ हुए दुर्व्‍यवहार की शिकायत काशी के पुलिस कमिश्‍नर ए सतीश गणेश से की थी।सीपी ने इस संबंध में जांच करवा कर मंगल केवट को कार्रवाई का आश्‍वासन दिया था।



आपको बताते चले कि 26 जुलाई को मंगल केवट अपने साथ एक घायल ट्राली चालक को लेकर काल भैरव चौकी गये थे।मंगल केवट का आरोप था कि चौकी प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की तथा बाल पकड़कर मारापीटा भी।इतना ही नहीं चौकी प्रभारी की तरफ से मंगल केवट के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया।इन सब बातों की शिकायत मंगल केवट ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश से मिलकर की थी।इसके बाद डीसीपी काशी ज़ोन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी काल भैरव सुरेंद्र यादव को तत्‍काल प्रभाव से लाइन हाज़िर कर दिया और एसीपी कोतवाली को जांच सौंपी है।