प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत चंदौल पंचायत के ग्राम पुंदौल में शिव शक्ति विकास समिति के द्वारा महाशिवरात्रि पूजा धूमधाम से की गई। पूजा के अवसर पर रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया जिसमें रात भर लोगों ने भक्ति जागरण में डूबे रहे और लोगों ने खूब आनंद लिया।
पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव एवं कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा की हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से शांतिपूर्वक पूजा संपन्न होने में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा सभी बधाई के पात्र हैं।
इस मौके पर समिति के सचिव पंचेश्वर साव,कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह,पंचायत समिति प्रतिनिधि सुरेश चौधरी,रंजन पांडेय,महेंद्र यादव,विकाश पांडेय,संजय पासवान,पिंटू यादव,उपेंद्र पांडेय,ओमप्रकाश सिंह, अनुज सिंह,पंकज यादव,संतोष सिंहा,रोहित शर्मा,विक्की सिंह,आशीष यादव,कोलेश्वर यादव,गणेश यादव,सरोज यादव,मुकेंदर गंझु,प्रदीप रजवार,ललन भुइयां,रघुबीर राम,बीरेन्द्र दास अवम् वर्तियों के अलावा भारी संख्या में शिवभक्त श्रद्धालु मौजूद थे।





