प्रतिनिधि,साहिबगंज। उमा अमृता फाउंडेशन द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को नमन करने के उद्देश्य से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के संयोजक ऋतिक पासवान, सह संयोजक आकर्षित कुमार के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस रक्तदान शिविर में कुल 6 यूनिट रक्तदान करवाया गया। वहीं कैंप में एक यूनिट रक्त एक मरीज को दिया गया।
रक्तदान करने वालों में अविनाश मंडल, अमर कुमार जयसवाल, विशाल चौधरी, उज्वल कुमार साह, अर्जुन पासवान, कुंदन कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में ब्लड डोनर सेल के अध्यक्ष अनुराग राहुल, सचिव सत्यम सिंह राजपूत, सचिव रोहित यादव, संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी तांती, सचिव विकास कुमार पासवान, संस्था के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य प्रमोद झा, विक्रम झा, अमन पासवान, लैब टेक्नीशियन एवं संस्था के सदस्य सैयद अली, केशव पंडित एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इस मौके पर उमा अमृता फाउंडेशन ब्लड डोनर सेल के अध्यक्ष अनुराग राहुल ने बताया कि आज ही के दिन पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं शहीदों की याद में रक्त दान शिविर का अयोजन कर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित भी किया गया। संस्था के संस्थापक प्रशांत शेखर ने भी जिलेवासियों से रक्तदान में बढ़चढकर भाग लेने की अपील की।





