प्रतिनिधि,भुरकुंडा। रामगढ़ जिले में पतरातू प्रखंड अंतर्गत अपराधियों ने एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी है।वारदात को जिले के भुरकुंडा थाना के सयाल दस नंबर माइंस के पास अंजाम दिया गया। कांस्टेबल का नाम पंकज कुमार दास है। वे हजारीबाग जिला बल के जवान थे। हजारीबाग के उरीमारी थाना से रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के साकुल अपने घर आ रहे थे।इसी बीच अपराधियों ने सयाल दस नंबर खुली खदान के पास सुनसान सड़क पर उन पर गोली चला दी,जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारीके अनुसार जवान अपनी बाइक से पतरातू थाना क्षेत्र स्थित साकुल अपने घर जा रहे थे।इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई।अपराधियों ने कांस्टेबल को काफी नजदीक से सिर में गोली मारी है।गोली लगने के बाद कांस्टेबल सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी सड़क खून से लाल हो चुकी थी।कांस्टेबल पंकज कुमार की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ पोस्टमार्टम हाउस मोर्चरी में रख दिया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
प्रेम प्रसंग को लेकर दिया गया घटना को अंजाम
घटना के बाबत सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित ग्रामीणों ने भुरकुंडा ओपी का घेराव किया। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग मे बेटे की हत्या की बात कही जा रही ।





