बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के आदेश में अपराध पर रोक लगाने के लिए जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार को देवा पुलिस ने बड़ी सफालता हासिल की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के 15 हजार रूपये का इनामियां बदमाश शकील को गिरफ्तार किया है।देवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि हम अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान पर थे।चेकिंग के दौरान गैंगस्टर का आरोपी शकील पुत्र नूर अली निवासी कटरा बिजनौर थाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया हैं।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवेधश सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि शकील एक शातिर अपराधी है और इसका एक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ के लिए नकबजनी जैसे अपराध को अंजाम दिया करता था।मिली जानकारी के अनुसार जिले में शकील पर नकबजनी व चोरी के कई मामले दर्ज है।शकील पर न्यायालय ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।शकील काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान शकील पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने शातिर अपराधी शकील को जेल भेज दिया है।