उत्तर प्रदेश के कौशांबी पुलिस का हैवानियत वाला चेहरा सामने आया है। मामूली विवाद में दलित युवक को थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया और फिर 151 का चालान कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। मामला जिले के चरवा थाना क्षेत्र के बरियावा चौकी का है,जंहा दलित युवक सुरेश का आरोप है कि उसको बरियावा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्य और चौकी के दो सिपाहियों ने अर्धनग्न कर जमकर मारा पीटा है।पीड़ित का आरोप है कि चौकीदार रोज हमारे घर के बाहर कूड़ा फेकता है, जिससे कभी कभी विवाद होता है।पीड़ित ने बताया कि बीते 18 जुलाई को हम मजदूरी करने चले गये थे।उसी दिन पुलिस हमारे घर गयी और मेरी पत्नी से मेरे बारे में पूछा और बोला कि जब वह घर आये तो उसे चौकी भेज देना।पीड़ित ने बताया कि मजदूरी कर जब हम घर पहुंचे तो पत्नी के कहने पर पत्नी और बच्चे के साथ चौकी गये जंहा चौकी इंचार्ज ने कहा बैठ जाओ।पीड़ित के अनुसार थोड़ी देर में उसका पड़ोसी जगतपाल जो इसी चौकी में चौकीदार है,चौकी इंचार्ज से कुछ बात कर चौकी से चला गया। चौकी इंचार्ज ने सुरेश को बुलाया और विवाद का कारण पूछा।पीड़ित ने चौकी इंचार्ज को बताया कि जगतपाल मेरे घर के बाहर अक्सर कूड़ा और नाले का पानी बहता है, लेकिन फिर भी हम कुछ नही बोलते है। इतना सुनते ही चौकी इंजार्ज गाली देते हुए मारा पीटा और सिपाहियों से कहा इसको बन्द कर दो। सिपाहियों ने पीड़ित को कमरे में बंद कर दोनों हाथ बांध कर बहुत मारा।
पुलिस बनी हैवान,मामूली विवाद मे दलित युवक पर किया थर्ड डिग्री का इस्तेमाल
पुलिस बनी हैवान,मामूली विवाद में दलित युवक पर किया थर्ड डिग्री का इस्तेमाल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

