लखनऊ।सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग सहित प्रदेश के सभी विभागों में खेल कोटा बहाल करने के लिए आदेश दिया हैं। सीएम ने कहा कि इसके लिए पद सृजित कर खिलाड़ियों की जल्द नियुक्ति की जाए।योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के खेल विभाग में बहुत हद तक तरक्की दिखाई देगी क्योंकि जो खिलाड़ी अपनी सरकारी नौकरी के कारण अपने छुपे टैलेंट को दिखा नही पाते थे अब वो इस फैसले से अपने टैलेंटे को दिखा पायेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में होने वाली भर्तियों को हमने पारदर्शी तरीके से भर्ती की है और लोगो की अवैध कमाई का जरिया बन्द कर दिया।जो लोग पहले भर्तीयों में अवैध कमाई कर रहे थे अब उनके लिए सरकार ने जेलों को खाली करवा दिया है। प्रदेश की भर्तियों में होने वाली धांधलियों के लिए सरकार ने अपनी एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और इसी कारण बड़ी से बड़ी भर्ती में तिनका भी नही हिलता। सीएम ने कहा कि अभी हम एक बड़ी परीक्षा करवाने जा रहे हैं और इसमे 30 लाख लोग भाग लेंगे। प्रदेश की जनता इसमें भी देखेगी की कोई तिनका भी नहीं हिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेगाी। यूपी सरकार ने मिशन रोजगार के अन्तर्गत 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए पहले ही 62,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। अब बचे हुए 6,696 शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।