प्रतिनिधि,बरकट्ठा।प्रखंड अंतर्गत चेचकप्पी पंचायत के ग्राम केवालु नौघरिवा स्थित नदी का पुल निर्माण को लेकर निविदा पास हो गया है। विदित हो कि इस क्षेत्र में इस नदी पर पुल नही रहने से क्षेत्र की जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। हाल में ही स्थानीय जिला परिषद सदस्या बरकट्ठा के प्रेरणा प्रिया ने क्षेत्र में दौरा की थी, जिस दौरान केवालु के ग्रामीण‌ सुरेश सिंह, रोहन पासवान व अन्य लोगों ने ज़िला परिषद सदस्या को लिखित आवेदन देकर पुल निर्माण की मांग की थी। इस कार्य हेतु ग्रामीणों ने जिप सदस्य प्रेरणा को बहुत बहुत धन्यवाद‌ देते हुए आभार व्यक्त किया।