लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरूवार को 48 वर्ष के हो गये। अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर सपा नेताओं ने व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटकर और भंडारा आदि का आयोजन कर खुशी मनाई और पार्टी मुख्यालय पर पहुंचकर बधाई देकर दीघार्यु होने की कामना की। आपको बताते चले कि इस समय भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारियों में कमर कस कर जुटे हुए हैं। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैं वैसे-वैसे नेताओं के बीच दिन पर दिन जुबानी जंग तेज होती जा रही है।हालाकि राजनीतिक स्थिति चाहे जिस तरह से हों प्रदेश के इन दो मुख्यमंत्रियों के बीच जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाए और बधाई आपस में देते लेते रहते है। देश की राजनीति की यही बेहतरीन खूबसूरती है कि यहां मतभेद तो होते हैं लेकिन मनभेद नहीं होते है। इसके पहले पांच जून को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 49 वां जन्मदिन पड़ा था तब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी थी और उनकी लंबी उम्र की कामना की थी। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी।सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’’ अखिलेश यादव के 48में जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा। सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के जन्मदिन को 2022 संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। गरीबों में फल, सेटिनाइजर और मास्क वितरण कर पार्टी मुखिया की लम्बी उम्र की दुआ मांगी।बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भी अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर दीर्घायु होने की और 2022 के विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए प्रार्थना की।
पूर्व सीएम अखिलेश हुए 48 साल के,सीएम योगी ने दी बधाई
पूर्व सीएम अखिलेश हुए 48 साल के, सीएम योगी ने दी बधाई <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

