प्रतिनिधि,चतरा। जिला मुख्यालय से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित हेरुवा नदी बंसती टोला तपेज के पास 14 फ़रवरी को हुए प्रकाश कुमार यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस की एसआईटी टीम ने मामला दर्ज होने के 48 घंटो के अंदर सुलझा ली है। कांड में शामिल चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।





इस आशय की जानकारी देते हुए चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता कुंजल यादव के लिखित बयान के आधार पर 21 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए सदर थाना कांड संख्या 29/23 धारा 302/201/34 भादवि दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि कांड के उदभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर चतरा के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए दक्षता पूर्वक कार्य करते हुए तकनिकी शाखा के मदद से कांड दर्ज होने के 48 घंटे के अन्दर कांड में संलिप्त मुख्य अभियुक्तों सिंटु कुमार यादव,संजय कुमार यादव,प्रवीन यादव व विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।





एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष दिए अपने स्वीकारोक्ती बयान में अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।अभियुक्तों ने बताया है कि पुरानी रंजिश के कारण मृतक को पीट पीटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। एसआईटी टीम में चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार,प्रशिक्षु डीएसपी, धनंजय राम,पुनि सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली,पुअनि प्रकाश सेठ,पु अनि कौशल कु० सिंह,मपुअ नि बीना कुमारी एवं सदर थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।