प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड कार्यालय के कर्मियों की लापरवाही के कारण कई छात्रों को समय पर जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया।वैसे में आईआईटी के एडवांस परीक्षा से कई छात्र से वंचित रह गए। पेक्सा गांव के विशाल कुमार ने बताया कि एक माह पूर्व जन्म प्रमाण पत्र को लेकर प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया गया। परंतु प्रखंड कार्यालय के कर्मियों द्वारा अनुशंसा कर अनुमंडल कार्यालय में आज तक नहीं भेजी गई।वैसे में समय पर जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण आईआईटी के एडवांस परीक्षा देने से वंचित रह गया।





इसी प्रकार कई अन्य छात्रों ने भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया हैं। परंतु एक का भी समय पर प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया। जबकि सरकार के सेवा के अधिकार के नियमानुसार 15 दिन के अंदर किसी भी तरह के प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाना है और यदि आवेदन निरस्त किया जाता है तो इसका कारण भी बताना पड़ता है।इस संबध में सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय से समय पर आवेदन प्राप्त होते ही अनुमंडल कार्यालय से तुरंत अनुशंसा कर भेज दी जाती है।यदि ऐसा किया गया है तो दोषी व संबंधित कर्मी पर करवाई किया जाएगा।