प्रतिनिधि,गोला। प्रख्यात समाजसेवी सह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार की 14वीं पुण्य तिथि गोला स्थित चितरंजन सेवा सदन में बुधवार को मनाई गई। पुण्यतिथि पर डॉ. अजीत कुमार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों सामाजिक संगठन के लोगों ने दो मिनट मौन रखकर पवित्र आत्मा के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही चित्तरंजन सेवा सदन के स्वास्थ्य कर्मियों ने वात्सल्य धाम रामगढ़ में बच्चों के बीच खाद्य सामग्री बिस्कुट, चॉकलेट आदि का वितरण किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डॉ. संजय कुमार, डॉ. अविनाश मिश्रा, कुँवर कुमार बक्शी, अरुण कुमार बक्शी, प्रदीप चन्द्र लाला, ज्योति कुमार सिन्हा, रवि अम्बष्ठ, संजय बक्शी, सुजीत सिन्हा, रजनीश आनंद, मनोज मिश्रा, नारायण महतो, सदानंद प्रमाणिक, टोपन लाल महतो, संतोष महतो, सुचांद महतो, अभय कुमार, राजेश कुमार, नियाज फारुख, दामोदर महतो, अमर किस्कू, पायल कुमारी, विजय महथा, रेखा कुमारी सहित कई अन्य थे।





