प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रखंड एवं अंचल कर्मी गायब पाए गए।
इस संबंध में प्रमुख ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिली थी कि प्रखंड कर्मी ससमय पर नही पहुंचते हैं। जिसके कारण काम समय पर नहीं होता है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया गया। उन्होंने बीडीओ एवं सीओ से आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
प्रमुख ने बताया कि प्रखंड कर्मियों पर अंकुश लगाया जाएगा । जो कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की जाए। कहा कि ऐसा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्घ वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।





