प्रतिनिधि,दुमका। एसके एम विश्वविद्यालय दुमका के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग में पदस्थापित सहायक प्रोफेसर दीपक कुमार दास को यूनिवर्सिटी का नया जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) बनाया गया है। इसके पूर्व इस पद पर डॉ.शंभू कुमार सिंह यूनिवर्सिटी के पीआरओ थे। 17 जून 2023 को कुलपति डॉ. विमल प्रसाद सिंह के आदेश पर प्रो. दीपक कुमार दास को विश्वविद्यालय का नया जनसंपर्क पदाधिकारी बनाया गया है।