प्रतिनिधि,चतरा। बकरीद पर्व को लेकर चतरा प्रशासन काफी मुस्तैद है।पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सदर थाना पुलिस ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ मुमताज अंसारी ने की।





इस दौरान उपस्थित सभी समुदाय के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान गड़बड़ी करने और अशांति फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर डालने वालों को चेताया। उन्होंने कहा कि पर्व किसी भी समुदाय का हो उसे आपसी भाईचाररगी के साथ मनाएं। पर्व के दौरान विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर के चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।





बैठक में सदर बीडीओ गणेश रजक, सीओ भागीरथ महतो, थाना प्रभारी मनोहर करमाली के अलावा कई अधिकारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।