पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में सभी वर्गों का खास ख्याल रखा गया है।गरीब,युवा,किसान और नारी शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है।यह बजट आम आदमी के लिए है,गरीब किसान महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का बजट है।बजट में कई ऐसी योजनाएं हैं जिसका लाभ झारखंड को मिलेगा।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वित्त मंत्री ने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण 2 योजना की घोषणा के अलावा किसान क्रेडिट कार्ड, स्टार्टअप से जुड़ी घोषणाएं की हैं।गांव के सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रो को ब्रांडबैंड से जोड़ने की घोषणा स्वागत योग्य है।साथ ही स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब खोलने की घोषणा हुई है।महिला एससी-एसटी उद्यमियों के लिए 10000 करोड़ का फंड काबिले तारीफ है।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड के 21 लाख से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की बढ़ी हुई लिमिट का लाभ मिलेगा,क्योंकि इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है।कुल मिलाकर विकसित भारत के सपनों को साकार करता हुआ यह बजट।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इस संतुलित बजट के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई एवं साधुवाद।





