पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,साहिबगंज।जिले के बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ पर भीमपाड़ा गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सिंगलवे सड़क पर अनियंत्रित होकर लगभग सौ फीट दूर जा गिरी,जिससे घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं दस से अधिक लोग बुरी तरह घायल भी हुए।घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को आनन - फानन में बरहरवा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।





अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कर्मकार द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है,जबकि दो घायल को बेहतर इलाज लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।मरने वाले में पाकुड़ जिला के ईशाकपुर निवासी कलाम शेख शामिल हैं। फिलहाल बरहरवा थाना पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।