लखनऊ।बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लगातार बढ़ती हुई महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है।बसपा सुप्रीमों ने बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार को इस पर गंभीरता से लेकर मंथन करने की सलाह दी है। बसपा सुप्रीमों ने रविवार को दो ट्वीट कर केंद्र के साथ राज्य सरकार को बढ़ती महंगाई पर आड़े हाथों लिया हैं।बसपा सुप्रीमों ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस व दूध आदि जैसी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतें जिस प्रकार से लगातार तेजी से बढ़ रही हैं उससे महंगाई आसमान छूकर यहां के लोगों के जीवन को दुखी और त्रस्त कर रही हैै।इसके बाद भी सरकारें इसके प्रति गंभीर व चिन्तित नहीं हैं। क्यों, यह तो अति-दुखद है।बसपा सुप्रीमों ने कहा कि देश में हर तरफ गरीबी छाई है, बेरोजगारी व महंगाई आदि की समस्या सेे प्रभावी तौर पर निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों को भी अपनी पूरी शक्ति व संसाधन इसके निदान में लगा देना जरूरी है। जिससे देश को निराशा के माहौल से निकाल कर विकास को सही पटरी पर लाया जा सके।
बसपा सुप्रीमों ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा
बसपा सुप्रीमों ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

