शनिवार सुबह सरायकेला खरसावां जिले के चौका कांड्रा मार्ग पर भीषण सड़क हुआ जहां बस और कार में भीषण टक्कर हो गई।इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार पति-पत्नी रेशमा व फिरोज अंसारी के साथ ही कार चला रहे भांजे समीर अंसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही रेशमा का पांच साल का बेटा घायल हो गया। कार सवार ईचागढ़ अपने घर से जगरनाथपुर अपने चाचा के यहां जा रहे थे। कार चला रहे समीर अंसारी कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष शमीम अंसारी के पुत्र थे। वहीं बस सवार आधा दर्जन यात्री घायल हैं। मौके से बस का ड्राइवर भाग गया। दिव्य ज्योति नाम की बस रांची की तरफ से और कार सवार जगन्नाथपुर की तरह जा रहे थे। हादसे के बाद जख्मी बच्चे को जमशेदपुर स्थित टीएमएच में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना के बाद बस सवार यात्रियों को दूसरी गाड़ियों की मदद से अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ा।