प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार क्षेत्र के बाबा सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में बचरा 4 नंबर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 10 फरवरी से किया जा रहा है। भागवत कथा को लेकर 10 फरवरी की सुबह 9 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और संध्या 6 बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक भागवत कथा किया जायेगा।





बाबा सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में आयोजित किए जाने वाले श्रीमद् भागवत कथा को लेकर आयोजन समिति के द्वारा कथावाचक के बैठने के लिए स्टेज तैयार किया जा रहा है और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए अलग से पंडाल की व्यवस्था की जा रही है। इस भागवत कथा के आयोजन की जानकारी मिलने के बाद पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।