उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में रामसनेहीघाट थाने में बस और ट्रक के मालिकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया हुआ है।इस मुकदमें में बस और ट्रक के चालकों के साथ ही बस के कंडक्टर और ट्रक के खलासी पर पर लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी यमुना प्रसाद के अनुसार हादसे के जिम्मेदारों को चिह्नित किया जा रहा है। हादसे के बाद से बस के चालक और कंडक्टर के अलावा ट्रक के चालक और खलासी गायब हैं। इस मामले में परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई पंजाब से बिहार जा रही बस में 140 लोग सवार थे। बड़ी बात ये है कि बस को प्रदेश में कहीं भी चेकिंग के लिए नहीं रोका गया।निजी बस मालिक और परिवहन विभाग के अफसरों की मिलीभगत से राजमार्ग पर बिना परमिट के बसे चलाई जा रही है।