झारखंड।रांची में दो दिनों से हो रही बारिश से राजधानी के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जबकि रविवार का 30 डिग्री था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोमवार को दाे मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 14 से 17 सितंबर तक बारिश की संभावना हैं,क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है।इस कारण से झारखंड के उत्तर, पश्चिमी व दक्षिणी भाग और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना है। वहीं, 14-15 सितंबर को थंडरिंग के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के दक्षिण-पूर्व के सिमडेगा, चाईबासा, गुमला, खूंटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 28 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। राजधानी रांची में दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है।
बारिश से रांची के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट,अगले चार दिन बारिश व वज्रपात के आसार
बारिश से रांची के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट,अगले चार दिन बारिश व वज्रपात के आसार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

