प्रतिनिधि,चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान मेंं गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरसंडा में बाल विवाह के विरुद्ध गहन अभियान कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र एवं छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दिया गया।साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम संचालन पी एल वी नीतू सार एवं स्वाति मुखर्जी के द्वारा किया गया।