प्रतिनिधि,जमशेदपुर। बिरसा नगर थाना अंतर्गत आस्था ट्विन सिटी से नोजल और स्टील का सामान चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने बुधवार एक आरोपी को धर दबोचा। जिसके बाद इसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली आई।
गिरफ्तार आरोपी गुरविंदर सिंह बिरसानगर जोन नंबर 2 बी शिव मंदिर के पास का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया हुआ नोजल और स्टील का सामान भी बरामद किया है। वहीं थाने में उसके विरुद्ध एक मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।





