प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बिस्टुपुर थाना अंतर्गत पीएम मॉल के पास सरायकेला-खरसावां जिले की आरआईटी निवासी एक महिला से छेड़खानी करने के साथ साथ मारपीट कर गले से सोने की चेन और नकद 7200 रुपए की छिनतई कर ली गई। जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत थाने में जाकर की। जिसमें आदित्यपुर माझी टोला हरि मंदिर के पास रहने वाले संतोष कुमार गुप्ता, शोभा कुमारी सोनी, तिलोतमा सोनी, अनिल कुमार सोनी, सुनील कुमार सोनी और संजू कुमार को आरोपी बनाया गया है।





मामले में महिला का कहना है कि वह पीएम मॉल से खरीदारी कर जैसे ही बाहर निकली वैसे ही आरोपियों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जबकि घटना का विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ छेड़खानी भी की। साथ ही गले से सोने की चेन और नकद 7200 रुपए भी छीन लिया। जिसके बाद वह थाने पहुंची। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।