विशेष संवाददाता
जमशेदपुर। बिस्टुपुर में बुधवार की संध्या सत्यनारायण मंदिर से तुलसी भवन तक श्याम बाबा के जयकारे के साथ भव्य निशान यात्रा निकली। जिसमें कथा व्यास श्याम रत्न खाटू वाले पप्पू शर्मा शामिल हुए। निशान यात्रा का आयोजन सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान द्वारा किया गया। वहीं निशान की पूजा सत्यनारायण मंदिर में हुई। इससे पहले बाबा श्याम की पूजा और ज्योत प्रज्जवलित तुलसी भवन में किया गया। यजमान मधु-अरूणबांकरेवाल ने पूजा की। साथ ही बजरंग पंडित ने विधिवत रूप से पूजा कराई। जिसके बाद ढोल, नगाड़ा और बैंड पार्टी के साथ शाही अंदाज में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। हाथों में निशान लिए 751 से अधिक भक्त बाबा के जयकारे के साथ नाचते गाते चल रहे थे।निशान यात्रा में लगभग एक हजार से अधिक भक्त शामिल हुए।
तुलसी भवन में भव्य दरबार सजा हुआ था। बाबा श्याम को भोग लगाने के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और शयन आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में गुरूवार 15 से 17 दिसम्बर तक तीन दिवसीय संगीतमय श्री खाटू श्याम जी की कथा शीश के दानी की अमर कहानी का भव्य आयोजन रोजाना शाम 4 बजे से होगा। कथा व्यास श्याम रत्न खाटू वाले पप्पू शर्मा कथा का वाचन करेंगे। तीनों दिन सुबह 5.30 बजे मंगला आरती और 6 बजे बाबा का श्रृंगार का कार्यक्रम होगा। ज्योत प्रज्वलन सुबह होगा। जजमान पूजा सुबह 8.30 बजे होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष कविता धूत, अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल, सचिव पायल सोंथालिया, कोषाध्यक्ष पायल गर्ग, पूजा मोदी, सोनल अग्रवाल, नेहा सोंथालिया, किरण अग्रवाल, मोनिका बकरेवाल, अंजू मोदी, प्रीति बुधिया, संगीता गुप्ता, रिया अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, नीमा मोदी, सीमा अग्रवाल, मनीष बांकरेवाल, नितेश धूत, शैलेश मोदी, विष्णु गोयल, सुमित अग्रवाल, रंजीत बुधिया, प्रमोद देबूका, संतोष अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सौरव सोंथालिया समेत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





