वरीय संवाददाता,रांची। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता बीरेंद्र साहू ने बताया कि अखिल भारतीय शौंडिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह के आयोजक झारखंड प्रदेश शौन्डिक संघ ने 24 सितंबर को रांची में होने वाले कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ संरक्षक कुमुद प्रसाद साहु उर्फ मंटू बाबू ने पटना में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ से भेंट कर राष्ट्रीय सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया। जिस पर श्री महासेठ ने सहमति दी।
इस संबंध में राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य कार्यक्रम प्रभारी उदय साहू ने बताया कि संगठन की गतिविधियां लगातार जनसंपर्क अभियान के तहत जारी है जो आने वाले समय में दिखेगा।





