प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड राजद कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ता की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद अध्यक्ष अशोक कुमार यादव एवं संचालन शिवनन्दन प्रजापति ने किया। इस बैठक में अगामी 12 फरवरी को होने वाले रांची में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं युवा सम्राट एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया।





बैठक में बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव,बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चंद्र देव यादव, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव,जयराम भारती, मुखिया दीपा भारती ,सुरेश पासवान, सीतेश्वर यादव,सर्जन यादव,लखन दास,लीला यादव , उपेंद्र यादव,चंद्रदेव यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।