पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। भाजपा की विशिष्ट जनों से संवाद कार्यक्रम के दौरान जिले की डुमरी जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया से संवाद कर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र सौंपकर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजना जैसे हर घर जल नल योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,अमृत सरोवर योजना अन्य कई योजनाओं को राज्य सरकार की नाकामी के कारण व कहीं न कहीं राजनीतिक द्वेष के कारण,भ्रष्ट अधिकारियों के रवैया के कारण जन-जन तक पहुंचने में बाधा खड़ी हो रही है और षड्यंत्र के तहत मोदी जी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।