बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के बैंक खाते से उड़ा लिए दस - दस हजार रुपए,लोग चिंतित
साइबर क्राइम घटना पर अंकुश लगाने के लिए बैंक सिस्टम को सशक्त करना होगा :थाना प्रभारी
घबराने की जरूरत नहीं, इंश्योरेंस कंपनी भरपाई करेगी : शाखा प्रबंधक
प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के हरली निवासी पत्रकार उमेश कुमार दांगी ने बताया कि मेरे अकाउंट से बीते शनिवार को अपने आप रु 10,000 फ्रॉड हो गया है।मामले को लेकर थाना प्रभारी बिनोद कुमार तिर्की को दी और संपूर्ण लिखित जानकारी बैंक ऑफ इंडिया बादम शाखा प्रबंधक विक्रम कुमार को दिया। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के कई लोगों के साथ-साथ इस तरह की घटना हुई है,जिसको लेकर सभी परेशान थे। बैंक पहुंचे जिसमें हरली निवासी उमेश कुमार दांगी, सुखदेव प्रसाद, दमयंती देवी समेत दर्जनों लोगों का नाम शामिल है। सभी के खाते से ₹10000 - ₹10000 रुपए करके काटा गया है।
इस संबंध में उमेश दांगी ने कहा कि बादम बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक विक्रम कुमार ने बताया कि हो रही घटना से खाता धारी समेत तमाम बैंक के अधिकारी परेशान हैं।इससे घबराने की जरूरत नहीं है।इंश्योरेंस कंपनी द्वारा इसकी 100% भरपाई की जा रही है।वहीं सभी ग्राहकों को सचेत करते हुए कहा कि खाता को फ्रिज करवा लें और फ्रॉड सिस्टम की जानकारी मिलते ही सुचारू करवा लिया जाएगा।
बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की से पूछे जाने पर बताया कि शनिवार के दिन इस तरह के अनेकों घटना की जानकारी मिली है।इस पर गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है। साइबर क्राइम घटना पर अंकुश लगाने के लिए बैंक सिस्टम को सशक्त होना पड़ेगा।भुक्तभोगी उमेश कुमार दांगी ने कहां कि बिना किसी प्रकार की जानकारी और ओटीपी या लिंक शेयर किए बगैर अचानक पैसा कटने का मैसेज आ गया जिसमें बीसी माध्यम बताया गया।इसके बाद से थाना प्रभारी और शाखा प्रबंधक से फोन पर बात की गई और शनिवार एवं रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को बैंक शाखा पहुंच कर इसकी विस्तृत जानकारी दी गई तब पता चला कि दर्जनों लोगों के साथ ऐसी घटना हुई जिस पर बैंक सिस्टम को सशक्त होना अनिवार्य है।





