वाराणसी।पंजाब नेशनल बैक मैनेजर हत्याकांड का मुख्य व अंतिम फरार आरोपी 50 हजार रुपये का इनामियां धीरेन्द्र सिंह को भी फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को इसके पास से लूट के 4 लाख 50 हजार रूपये एक तमंचा व दो कारतूस और मृतक बैंक मैनेजर का आधार कार्ड व एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है। इस हत्याकांड में पुलिस ने पूर्व में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण अमित वर्मा ने गुरुवार को अंतिम बचे मुख्य आरोपी धीरेन्‍द्र सिंह को मीडिया के सामने पेश किया। उन्‍होंने बताया कि सीओ पिंण्डरा, इंस्‍पेक्‍टर फूलपुर, क्राइम ब्रांच एवं सर्विलान्स टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर 50,000/- रूपये का वांछित इनामिया अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम सुरहुरपुर थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 9 जून 2021 की शाम 6 बजकर 20 मिनट पर फूलपुर थानाक्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक करखियांव शाखा के बैंक मैनेजर फूलचंद राम की स्‍कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी थी।थाना फूलपुर में हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की एक के बाद एक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।मुख्य व अंतिम आरोपी धीरेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी नही हुई थी। पुलिस ने आज धीरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।