प्रतिनिधि,बड़कागांव। अंबाजीत से बड़कागांव जाने के क्रम बादम में शिव शंकर पांडे के घर के समीप एक सफेद रंग के नई बोलेरो ने बाइक चालक दिनेश कुमार उम्र 28 वर्ष ( पिता शंकर रजक बादम निवासी) को धक्का मार दिया,जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।





इस दौरान बाइक चालक को धक्का मारने के बाद अनियंत्रित बोलेरो ने भागने के दौरान शिव शंकर पांडे की वाहन रखने वाला गैरेज को भी धक्का मार दिया,जिसके कारण गैरेज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घायल दिनेश को इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।घायल को आरोग्यंम अस्पताल में भर्ती कराया है।





घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की बात चल रही थी।मौके पर बड़कागांव थाना से एस आई चनेश्वर किस्कू व बड़कागांव पुलिस ससस्त्र बल पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाते हुए दुर्घटना का जायजा लिया।