उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जिले में एक ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर व्यक्ति नहीं बल्कि हनुमान जी विराजमान होंगे। जिले की कादीपुर तहसील के करौंदी कला ब्लॉक है।जहां से सर्वेश मिश्रा निर्विरोध ब्लाॅक प्रमुख चुने गये है।सर्वेश मिश्रा ने शपथ ग्रहण के दौरान ऐलान किया कि हमारी जो जीत हुई है ये पवन पुत्र हनुमान जी की देन है।इसी वजह से ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर भी हनुमान जी का अधिकार है।मिश्रा ने कहा कि हनुमान जी के आशीर्वाद से ही वह जनसेवा का कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।हनुमान जी की कृपा से हम ब्लॉक प्रमुख बने हैं। आपको बताते चले कि करौंदी कला के पास एक प्रसिद्ध विजेथुआ महावीरन तीर्थ स्थल है, जो हनुमान जी से जुड़ा हुआ है। यही नहीं इस तीर्थ स्थल का इतिहास रामायण कालीन है। मंगलवार और शनिवार को यहाँ पर बहुत से लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं।रामायण में इस स्थान की अपनी कथा है।इस जगह भगवान हनुमान जब लक्ष्मण के लिए संजीवनी लाने जा रहे थे तो उन्होंने दैत्य कालनेमि को मारा और विश्राम किया था।भगवान हनुमान ने मकर कुंड में स्नान भी किया जो बिजेथुआ मंदिर के किनारे पर स्थित है।रावण ने भगवान राम के कार्य में बाधा डालने के लिए कालनेमि नाम के दैत्य को जिम्मेदारी थी। कुंड में स्नान करते समय एक मकरी ने हनुमान जी से कहा की कालनेमि संत नहीं अपितु दैत्य है।भक्त जन अपनी मनोकामना की सिद्धि के लिए यहाँ पर घंटियां चढाते है।जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर कादीपुर तहसील में स्थित है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी की भी अटूट श्रद्धा इस तीर्थ स्थल पर है। इसी बात को लेकर सर्वेश मिश्रा ने शपथ ग्रहण के बाद घोषणा की कि करौंदी कला ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर वह स्वयं नहीं बल्कि हनुमान जी बैठेंगे। फिलहाल यह बात सुनकर आश्चर्य जरूर हो रहा होगा, लेकिन ये बात सच है। वहीं ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर हुनमान जी के बैठने की खबर पूरे प्रदेश में सुर्खियों में छाई हुई है।
ब्लाॅक प्रमुख की कुर्सी पर विराजमान होंगे हनुमान जी
ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर विराजमान होंगे हनुमान जी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

