भाकपा ने की विपक्ष के सभी दलों से एकजुट होने की अपील





2024 में मोदी का जाना तय : डी राजा





पटना में 23जून को विपक्षी पार्टियों के समागम में भाकपा होगी शामिल





विशेष संवाददाता,रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है।डी राजा झारखंड में तीन दिवसीय कार्यक्रम में रामगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दो दिवसीय राज्य परिषद की बैठक के समापन के बाद रांची के सीपीआई कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।





प्रेस वार्ता में महासचिव डी राजा ने कहा कि मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है।सांप्रदायिक दंगे को भड़का कर देश में विभाजन कर राजनीतिक रोटी सेंकने वाले मोदी सरकार को देश की जनता उखाड़ फेकेगी।क्योंकि देश में महंगाई, बेरोजगारी से जीने के लिए मोदी सरकार ने विवश कर दिया है।देश के तमाम विपक्षी पार्टियों को ईडी और सीबीआई के एजेंसियों से डराया जा रहा है।देश में महिला पहलवानों के साथ जो हरकत हुआ, उसे पूरी दुनिया ने देखा। पार्लियामेंट के उद्घाटन में जिस तरह से राष्ट्रपति को दरकिनार कर पार्लियामेंट का उद्घाटन किया गया पूरी दुनिया ने देखा। देश में तानाशाह की तरह मोदी की सरकार काम कर रही है। देश में 9 साल के सुशासन की ढिंढोरा पीटने वाली सरकार अपनी उपलब्धि गिना रही है।उनकी उपलब्धि है नोटबंदी जीएसटी, तालाबंदी, महंगाई ,बेकारी, को रोना काल में लाचारी।,जिससे जनता ऊब चुकी है। इसीलिए आरपार की लड़ाई लड़ी जा रही है। 2024 में देश की जनता मोदी के विरोध में वोट देंगे।आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने भी स्पष्ट किया है कि हम विपक्षी एकता बनाने के लिए प्रयासरत है।आरएसएस के एजेंडे पर चलने वाली मोदी की सरकार के विरोध में पूरे देश में विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं। उसी के लिए 23 जून 2023 को पटना में तमाम विपक्षी पार्टियों के समागम 2024 की तैयारी के लिए किया जा रहा है।





पार्टी के कार्यक्रम में आए डी राजा ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नारा दिया है,भाजपा हटाओ देश बचाओ, भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ, भाजपा हटाओ संविधान बचाओ, हाउस के तहत पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है।





प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव के नारायणा एवं डॉ भालचंद्र कांगो , पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ,जिला सचिव अजय कुमार, सिंह अधिवक्ता एके रसीदी, धर्मवीर सिंह मौजूद थे।