बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन भानू के उत्तर प्रदेश प्रभारी कुंवर उदेन्दु सिंह पटेल उर्फ आशु चौधरी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में संगठन का महासदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

रविवार को मोहम्मदपुर खाला में महा सदस्यता अभियान चलाया गया।इस महा सदस्यता अभियान में कई किसानों एवं ऊर्जावान युवाओं को भारतीय किसान युनियन भानू की सदस्यता दिलाई गई।प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी ने कहा कि जो भी सदस्य अच्छा काम करेगा उसको उसी हिसाब से उसका आगे पद बढ़ाया जाएगा।

आशु चौधरी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को अब एक होना पड़ेगा, जिस दिन किसान एक हो गया उस दिन किसानों का किसान आयोग गठन होगा और उस दिन प्रदेश में एक ही सरकार होगी जिसे लोग किसानों की सरकार से नाम से जानेंगे।अभिषेक बाजपेयी को फतेहपुर तहसील का महासचिव मनोनीत किया गया।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष रवि वर्मा, महंत गणेश मुनि, युवा जिला अध्यक्ष रोहित द्विवेदी, युवा तहसील अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बू ,महामंत्री विनीत सिंह,सूरज सोनी,

तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह,तहसील महामंत्री विनीत सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य प्रधान प्रतिनिधि ललितेश सिंह उर्फ शुड्डू सिंह अंबर प्रसाद यादव आयुष बाजपेयी जितेंद्र यादव शानू सिंह देवेंद्र कुमार मिश्रा राजा सिंह राजाराम यादव राम प्रसाद यादव आदि लोग मौजूद रहे।