प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रधानमंत्री के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई शुक्रवार को गिद्धौर पहंचे।जहां उन्होंने बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर जा कर जानकारी देने की बात कही।इसके बाद प्रदेश प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्ष पूरा होने के अवसर पर गिद्धौर में महाजनसंपर्क अभियान चलाया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ नंबर 176 एवं 177 के मतदाताओं के घर- घर जाकर सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण की जानकारी दी।मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम,अनुसूचित मोर्चा के कोडरमा प्रभारी उज्ज्वल दास,पूर्व विधायक जनार्दन पासवान,मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि अध्यक्ष लखन दांगी,किसान मोर्चा प्रखंड मंडल अध्यक्ष सुनील राणा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव समेत कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।





