बलिया।नेताओं की जुबान लगातार अमर्यादित हो रही है और उनके बिगड़े मामले को तूल देने लगते हैं। यूपी में अपने बेतुके बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। गुरुवार को डाक बंगले में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।इस दौरान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव औरंगजेब के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। कांग्रेस की संरक्षक एवं अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के पास भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभाव है और वो तो सुख सुविधा के लिए भारत की धरती पर आने वाली महिला हैं जो परोक्ष रूप से भारत की राजनीति की ऐसी निर्जीव पार्टी की अध्यक्ष हो गईं जिसका भारत दंश झेल रहा है। सुरेन्द्र सिंह ने ममता बनर्जी के बारे में कहा कि पश्चिमी बंगाल में राजनीतिक लंकिनी पैदा हो गई है, जो गुंडों और सरकारी तंत्र के सहयोग से फिर सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गईं। अब कार्यकर्ता नहीं राजनैतिक सेना के रूप में कार्यकर्ताओं को काम करना पड़ेगा तभी रोहिंग्या और मुस्लिम आक्रांताओं को जवाब भारत की धरती पर दिया जा सकता है।सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लंका फतह होगा और लंकिनी मारी जाएगी। लंकिनी का विनाश करने वाले मोदी व योगी हैं। देश की जनता जागरूक हो चुकी है और जनता को राम के रूप में मोदी और हनुमान के रूप में योगी मिल चुके हैं।सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव सपा के अध्यक्ष बन गए। जो अपने पिता का नहीं हुआ वह आमजन का क्या होगा। 2003 में मऊ में सैकड़ों यादवों की हत्या हो गई, लेकिन सपा का कोई नेता संवेदना व्यक्त करने के लिए भी यादवों के घर नहीं पहुंचा कि कहीं मुसलमान नाराज न हो जाएं। ऐसे लोगों से यादव समाज का कल्याण होने वाला नहीं है। सुरेन्द्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में ब्राह्मणों पर हुए जुल्म और उनकी संपत्ति हड़पने की बातचीत करते हुए कहा कि उस वक्त तो कांग्रेस के किसी नेता ने चूं तक नही की आवाज नहीं उठाई।अब आज ऐसे लोग आज ब्राह्मणों की बात कर रहे हैं।अभी भाजपा के सामने सभी दल बौने हो चुके है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साधकों के सौ साल पूरे हो जाएंगे और मेरा यकीन है कि भारत 2024 में हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा।