वाराणसी।कॉमेडी टीवी सीरियल भाबी जी घर पर हैं में अनीता भाभी का किरदार निभाने वालीं विदिशा श्रीवास्तव बुधवार को देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी पहुंचीं।बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर माथा टेका और धाम की भव्यता देखी।





मीडिया से बातचीत करते हुए विदिशा श्रीवास्तव ने‌ कहा कि आज हमने बाबा का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। मैं बाबा का धाम देखकर धन्य हो गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भव्य धाम बना है देखते ही बनता है। पहले से काफी काशी में बदलाव आया है।विदिशा ने गंगा चौक पर अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली।





बता दें कि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदिशा श्रीवास्तव देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी पहुंचीं हैं। कॉमिडी सीरियल भाबी जी घर पर हैं में अनीता भाभी के रूप में सौम्या टंडन यानी गोरी मैम को बड़ी पहचान मिली थी। सौम्या के जाने के बाद नेहा पेंडसे ने लगभग एक साल तक इस रोल को निभाया।अब इन विदिशा श्रीवास्तव अनीता भाभी के किरदार को निभा रही हैं। सीरियल में विदिशा श्रीवास्तव के काम को काफी पसंद किया गया है।