मऊ।वाराणसी की तरह मऊ से भी एक महिला का सिर कूंचकर हत्या की खबर आई है। वाराणसी की ही तरह यहां भी देवर ने ही भाभी का सिर कूंचकर हत्या कर दी है। हत्या का कारण बंटवारे को लेकर विवाद का मामला सामने आ रहा है। पुलिस देवर की तलाश कर रही है।वाराणसी के सिगरा में भी बुधवार को पूर्व विधायक रजनीकांत दत्ता की बहू डाक्टर सपना दत्ता की उनके ही देवर ने हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार भीटी नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय अतवारी देवी के पति संतोष सासनी की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है।इसके बाद से सोनू साहनी भाभी के बीच घर के बंटवारे को लेकर विवाद होता रहता था।सुबह अतवारी हैंडपंप पर पानी भरने के लिये आंगन में आयी। कुछ समय के बाद इसका देवर सोनू भी आ गया। बंटवारे को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान सोनू आंगन में रखे धुरमूस से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। महिला आंगन में गिरकर तड़पने लगी और मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। मृतका की चार बच्चियां है।